Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनहेल्थ

क्रिसमस के अवसर पर खुशी के साथ सावधानी भी जरूर रखें–रुचि कुजुर

क्रिसमस के अवसर पर खुशी के साथ सावधानी भी जरूर रखें--रुचि कुजुर

क्रिसमस के अवसर पर खुशी के साथ सावधानी भी जरूर रखें–रुचि कुजुर

हजारीबाग : क्रिसमस के शुभ अवसर पर हज़ारीबाग के विभिन्न गिरजा घरों में मध्य रात्रि से प्रार्थना, पूजा, अनुष्ठान प्रारम्भ हो जाएगा। 24 तारीख के मध्य रात्रि में पूजा के बाद 25 दिसम्बर को ख्रीस्तीय विश्वासी क्रिसमस मनाया जाएगा।


कैथोलिक आश्रम महागिरजाघर प्रभु का रूपांतरण गिरजा घर में24 दिसम्बर के रात्रि 11 बजे बिशप आनंद जोजो कि अगुवाई में फ़ादर अन्टोनी, फ़ादर रेमेंड सोरेंग, फ़ादर पौलुस कंडुलना और अन्य पुरोहित के साथ मिस्सा पूजा अनुष्ठान संपन्न कराई जाएगी। सुबह 7:30 फ़ादर अन्टोनी द्वारा क्रिसमस मिस्सा पूजा किया जाएगा। बड़ा दिन के अवसर पर सुबह मेरु, बीएसएफ कैंप, जमुवारी, डांटो, और जेल परिसर में भी मिस्सा पूजा पुरोहित द्वारा किया जाएगा।
नया बस स्टैंड अवस्थित सीएनआई चर्च में भी कल शाम 5 बजे कैरोल्स मिस्सा पूजा, 24 के रात्रि 11:30 बजे मध्य रात्रि और 25 के सुबह 8 बजे पादरी जीवन मशीह गुड़िया, सहायक पुरोहित रविकेसमनोज नाग,मेरी मीना किशोरिया द्वारा क्रिसमस पूजा अनुष्ठान किया जाएगा। गिरजा घर को मनोरम ढंग से सजाया जा रहा है और लोगो को बैठने की व्यवस्था किया जा रहा है। कमिटी के माईकेल टुडुवार, ऋतु टुडुवार, सतीश बारला, महेंद्र सलकर, सिलास बारला, अमित नाग, अमित हेमरोम, अनमोल चौड़े व रोहित टुडू का योगदान सराहनीय है। सीएनआई चर्च के पेरिश हाल में रात में डिक्कन जेआर दास और सुबह डीक्कन सुशील टोप्पो द्वारा मिस्सा पूजा किया जाएगा।

जीईएल (गोसनर एवेंजेलिकल लूथरन) चर्च सिंघानी में 24 दिसम्बर के शाम 6 बजे और 25 के सुबह 8 बजे मिस्सा पूजा अनुष्ठान किया जाएगा। पल्ली पुरोहित रेवरेन जयवंत लिंडा व सहायक पुरोहित अनुराग मिंज द्वारा मिस्सा पूजा किया जाएगा। इसमें सचिव निलुष आईद ,संजीव कुजुर, उत्तम टोपनो, निखिल आईद सहयोग करेंगें।
हज़ारीबाग में चर्च की आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। आम लोगो के बीच भी क्रिसमस को ले कर काफी उत्साह देखा जा है। बिशप आनंद जोजो, रुचि कुजुर जिलाध्यक्ष झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा, फ़ादर संतोष, फ़ादर सैजु, फ़ादर रोशनर इत्यादि द्वारा क्रिसमस की बधाई दिया गया है और आग्रह किया कि कोरोना के नए वैरियंट को ध्यान में रखते हुए हमें सावधानी भी बरतनी होगी। भीड़ से दूर रहना, मास्क का प्रयोग आदि पर गंभीरता दिखाई दे रही है। कहां गया कि खुशियां मनाएं परंतु अपना ख्याल रखें और दुसरो का भी ख्याल रखे।

Related Articles

Back to top button