केनरा बैंक ने मनाया 174वां संस्थापक दिवस, हजारीबाग में लगाए 174 पौधे
केनरा बैंक के संस्थापक अम्मेबल सुब्बाराव पाई के जन्मदिवस के अवसर पर केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हजारीबाग की ओर से 174वां संस्थापक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

केनरा बैंक ने मनाया 174वां संस्थापक दिवस, हजारीबाग में लगाए 174 पौधे
हजारीबाग : केनरा बैंक के संस्थापक अम्मेबल सुब्बाराव पाई के जन्मदिवस के अवसर पर केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हजारीबाग की ओर से 174वां संस्थापक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थापक दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा को प्राथमिकता देते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महाप्रबंधक राजू मोहन के नेतृत्व में नगर निगम हजारीबाग के सहयोग से शहीद निर्मल महतो पार्क में 174 पौधों का रोपण किया गया मौके पर नगर निगम के नगर आयुक्त ,सहायक नगर आयुक्त उपस्थित थे इस दौरान बैंक अधिकारियों और नगर निगम के पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक मयूर कृष्णा, मंडल प्रबंधक कार्लोस तिरु, रजनीश कुमार एवं आशीष वर्मा, मुख्य प्रबंधक लक्ष्मण ठाकुर, नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडे एवं संयोजक रूपेश सहित बैंक के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विजय कुमार, आनंद बेक, अरुण कुमार, विनोद ठाकुर, मयंक प्रसाद और शुभम कुश ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
संस्थापक दिवस के अवसर पर केनरा बैंक की मतवारी शाखा में 100 ग्राहकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राहकों को बैंक के संस्थापक अंबले सुब्बाराव पाई की दूरदर्शी सोच, बैंक के उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों से अवगत कराया गया।
वहीं, बैंक की ओर से हजारीबाग स्थित वृद्धाश्रम में राशन सामग्री का सहयोग भी किया गया। इस तरह संस्थापक दिवस पर केनरा बैंक ने पर्यावरण संरक्षण, ग्राहक सम्मान और सामाजिक सेवा के माध्यम से अपने संस्थापक के विचारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।




