केंद्र सरकार के द्वारा एल आई सी के विनिवेश के विरोध में बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह के द्वारा गेट डेमोंसट्रेशन किया गया
अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आवाहन पर बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह के द्वारा भोजनावकाश के दौरान द्वार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय जिसके तहत भारतीय जीवन बीमा निगम का 6.5% शेयर विनिवेश किया जाएगा का विरोध किया गया।

केंद्र सरकार के द्वारा एल आई सी के विनिवेश के विरोध में बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह के द्वारा गेट डेमोंसट्रेशन किया गया
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आवाहन पर बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह के द्वारा भोजनावकाश के दौरान द्वार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय जिसके तहत भारतीय जीवन बीमा निगम का 6.5% शेयर विनिवेश किया जाएगा का विरोध किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सचिव धर्म प्रकाश ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार ने निर्णय लिया कि भारतीय जीवन बीमा निगम में अपने हिस्सेदारी को और काम करने के लिए 3 अगस्त 2026 को घोषित ऑफर फॉर सेल के तहत एल आई सी का 6: 50 प्रतिशत विनिवेश किया जाएगा।

इसके पहले भी केंद्र सरकार के द्वारा एलआईसी का 3: 50 प्रतिशत शेयर का विनिवेश किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह नवीनतम विनिवेश सरकार के आर्थिक प्रबंधन के गहरे संकट को भी उजागर करता है। निवेश को प्रोत्साहित करने,रोजगार सृजित करने तथा टिकाऊ उपाय से राजस्व बढ़ाने में विफल रहने के बाद सरकार अब राजकोषीय घाटे की भरपाई के लिए सार्वजनिक परिसंपत्तियों की बिक्री पर निर्भर होती जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में ही सरकार 7 सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर बेचकर 21000 करोड रुपए से अधिक की राशि प्राप्त कर चुकी है।
मंडलीय सहायक सचिव अनुराग मुर्मू ने कहा कि एल आई सी केवल एक लाभ अर्जित करने वाली संस्था नहीं है बल्कि यह करोड़ों बीमा धारकों के विश्वास और बचत से निर्मित एक अद्वितीय राष्ट्रीय संस्था है। इसने घरेलू बचतों को संगठित करने राष्ट्र निर्माण के लिए वित्त उपलब्ध कराने तथा देश के दूर-दराज क्षेत्रों तक जीवन बीमा पहुंचने में अतुलनीय भूमिका निभाई है।
संयुक्त सचिव राजेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि एल आई सी इस देश की सबसे मजबूत और सुदृढ़ वित्तीय संस्था हैं। ऐसी संस्था में सार्वजनिक स्वामित्व को कमजोर करना पॉलिसी धारको, अर्थव्यवस्था और राष्ट्र तीनों के दीर्घकालिक हितों के विरुद्ध है।यह संस्था भारत की जनता की संपत्ति है शेयर बाजार की नहीं। हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रस्तावित ऑफर फॉर सेल को तत्काल वापस लिया जाए।
कार्यक्रम में संजय कुमार शर्मा विजय कुमार उमानाथ झा कुमकुम बाला वर्मा सुनील कुमार वर्मा कुलजीत कुमार रवि प्रभात कुमार शर्मा विनय कुमार अभय कुमार प्रदीप प्रसाद प्रदीप कुमार महफूज आलम पंकज कुमार घनश्याम साव मनोज वर्मा नागेश्वर साव सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।




