Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति की टीम ने किया झंडा मैदान के पास स्थल निरीक्षण, 10 तारीख की विशाल शोभा यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति की टीम ने सोमवार को झंडा मैदान के पास शोभा यात्रा स्थल का निरीक्षण किया।

केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति की टीम ने किया झंडा मैदान के पास स्थल निरीक्षण, 10 तारीख की विशाल शोभा यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति की टीम ने सोमवार को झंडा मैदान के पास शोभा यात्रा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी सह अधिवक्ता अजय सिन्हा ने तैयारियों को लेकर जानकारी दी।

अजय सिन्हा ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से आयोजित शोभा यात्रा को लेकर 10 तारीख को विशाल शोभा यात्रा निकालने की तैयारी है। उसी की तैयारी के लिए समिति के सभी सदस्य विवाह भवन में एकत्रित हुए थे।

उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के पश्चात विवाह भवन में ही खाना-पीना की व्यवस्था की गई है। समिति ने इस वीडियो के माध्यम से गिरिडीह जिले के सभी चित्रगुप्त परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया है।

अजय सिन्हा ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर इस शोभा यात्रा को सफल बनाएं। मौके पर समिति के कई महत्वपूर्ण सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button