कुमारधुबी कोलियरी के नदी धौड़ा स्थित बंद गोदाम का ताला तोड़कर हजारों की चोरी की
चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी कोलियरी नदी धौड़ा निवासी चंद्रकेत सिंह के बंद गोदाम से चोरों ने रविवार की रात ताला तोड़कर हजारों के सामान चोरी कर ली।

कुमारधुबी कोलियरी के नदी धौड़ा स्थित बंद गोदाम का ताला तोड़कर हजारों की चोरी की
निरसा : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी कोलियरी नदी धौड़ा निवासी चंद्रकेत सिंह के बंद गोदाम से चोरों ने रविवार की रात ताला तोड़कर हजारों के सामान चोरी कर ली। श्री सिंह यहां नहीं रहने के कारण मंगलवार को उन्होंने चिरकुंडा थाने में लिखित शिकायत की है।

जानकारी हो कि वे स्टील पलंग, फोल्डिंग चरपाई, पिलो व गद्दा का व्यवसाय करते हैं। वे फिलहाल यहां नही थे। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने रविवार की रात गोदाम का ताला तोड़ कर चोरी कर ली। बाद सूचना पाकर आए तो उन्होंने बताया कि चोरों ने 10 पीस फोल्डिंग चरपाई, दो पीस स्टील का पलंग तथा दो बंडल पिल्लो चोरी कर ली है। सभी कीमती सामान है। लोगों में इस बात का चर्चा है कि चिरकुंडा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना बढ गई है। इसके बावजूद पुलिस एक भी चोरी की घटना का उद्भेन नहीं कर पाई। जिससे चोरों का मनोबल बढ रहा है। लिखित शिकायत के बाद पुलिस छानबीन कर रही है




