Breaking Newsझारखण्डहेल्थ

कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद हुई कोरोना संक्रमित ,

घर में हो रही आइसोलेट

बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद कोरोना संक्रमित हो गई हैं। लक्षण दिखने पर 30 दिसंबर को उन्होंने कोविड जांच कराई थी। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद वे अपने घर पर ही आइसोलेट हो गई हैं। उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। उन्हें बेहद ही माइनर लक्षण है।

पिछले दो दिनों में विधायक कई पब्लिक कार्यक्रम में शामिल हुईं थी। महागठबंधन सरकार के दो साल पूरा होने पर हजारीबाग नगर भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधायक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं थी। यहां उन्होंने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण व कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया था।

पतरातू के कार्यक्रम में हुईं थी शामिल

विधायक पतरातू में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड की संचरण परियोजना के तहत 154.20 करोड़ की लागत से निर्मित 400/220 केवी सबस्टेशन एवं 400 केवी द्विपथ बेड़ो-पतरातू संचरण लाइन के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुईं थी।

रांची के सांसद संजय सेठ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। हल्की सर्दी-खांसी के बाद उन्होंने कोविड की जांच कराई थी। इसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button