Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

कांग्रेस कार्यालय बरही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गांधी जयंती

बरही संवाददाता

बरही प्रखंड कांग्रेस कार्यालय 2 अक्टूबर को बरही में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 117 वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बीच कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समर्पित सच्चे सिपाहियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए अपनी सच्ची श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इकबाल रजा व संचालन प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित जयसवाल उर्फ बिट्टू ने किया। बतौर मुख्य अतिथि कॉन्ग्रेस जिला महासचिव सह विधायक प्रतिनिधि बरही विधानसभा विनोद कुमार यादव विशिष्ट अतिथि कांग्रेस महासचिव सह बड़ी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक अब्दुल मन्नान वारसी उपस्थित थे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव ने कहा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण थी। उन्होंने सत्य और अहिंसा के पथ पर चलकर बापू ने देश को आजादी दिलाई और अंग्रेजों को भारत से बाहर करने के लिए समूचे देश को एक किया। कांग्रेस जिला महासचिव अब्दुल मनान वारसी ने कहा महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नेता थे जिन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाई, उनको अपने अहिंसक विरोध के सिद्धांत के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। वही कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने शास्त्री जी पर प्रकाश डालते हुए कहां लाल बहादुर शास्त्री देश निर्माण व उसकी सुरक्षा में सैनिकों व किसानों का महत्व अच्छे से समझते थे इसलिए उन्होंने उस दौर में ‌ जय जवान जय किसान का नारा दिया जो आज भी हिंदुस्तान के फिजा में गूंजता रहता है। मौके पर अन्य मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि खाद आपूर्ति विभाग वासुदेव यादव प्रखंड कांग्रेस ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील साहू उपप्रमुख सिकंदर राणा विधानसभा युवा अध्यक्ष मनोहर यादव विधायक प्रतिनिधि ऊर्जा विभाग सुनील चंद्रवंशी विधायक प्रतिनिधि एफसीआई अशोक सिंह प्रखंड कांग्रेस सदस्यता प्रभारी प्रमोद सिंह प्रखंड कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता युवा नेता फ़िरदौस ख़ान पप्पू ठाकुर संजय कुमार सिंह अल्ताफ कुरेशी मोहम्मद कलीम मोहम्मद तय्यब इसके साथ ही अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button