Breaking Newsझारखण्ड

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि मनाई —

बिरहोर लोगों को दिया गया खाद्य सामग्री ----

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि मनाई —

बिरहोर लोगों को दिया गया खाद्य सामग्री —-

संवाददाता: ईश्वर यादव

बरकट्ठा :- प्रखंड में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में प्रखंड के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर धरहरा स्थित बिरहोर कलोनी में बिरहोर जाति के लोगों के बीच खाद्य सामग्री और गमछा वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को हमेशा याद किया जाएगा। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने कहा कि देश के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी प्राण न्योछावर कर दी। जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता। प्रखंड अध्यक्ष ने लोगों सेअपील करते हुए कहा कि कोरोना के कारण इस समय देश संकट की दौर से गुजर रहा है।लोगों को सरकारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। मास्क एवं सोशल डिस्टेंस पालन अवश्य करें। और कोरोना से अपने परिवार को सुरक्षित रखें। पुण्यतिथि समारोह में देवन्ती बिरहोर, राजू बिरहोर, चंपा बिरहोर, करण बिरहोर , शनिचर बिरहोर , जुगल बिरहोर, अर्जुन बिरहोर, प्रदीप बिरहोर , तरानी बिरहोर, सीमा देवी , सरिता देवी , मीणा देवी , नन्की देवी , गुड़िया देवी , बिसनी देवी , छोटा देवांती देवी समेत आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button