Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशबिजनेसराजनीतिलाइव न्यूज़

कटकमसांडी पैक्स में धान खरीददारी हुई शुरू, विधायक प्रतिनिधि ने धान अधिप्राप्ति कार्य का फीता काट कर किया शुरुआत………

कटकमसांडी पैक्स में धान खरीददारी हुई शुरू, विधायक प्रतिनिधि ने धान अधिप्राप्ति कार्य का फीता काट कर किया शुरुआत.........

कटकमसांडी पैक्स में धान खरीददारी हुई शुरू, विधायक प्रतिनिधि ने धान अधिप्राप्ति कार्य का फीता काट कर किया शुरुआत………

खबर 24 न्यूज़ नेटवर्क

हजारीबाग: कटकमसांडी प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड कटकमसांडी (कटकमसांडी पैक्स) में शुक्रवार को धान अधिप्राप्ति कार्य शुरू हो गया। धान अधिप्राप्ति कार्य का विधिवत शुरुआत हजारीबाग सदर विधान सभा के विधायक मनीष जायसवाल के कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा व पैक्स अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने संयुक्त रूप। से फीता काटकर किया। इस क्रम में विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र की

समय पर शुरुआत हो जाने से किसानों को काफी लाभ होगा। किसानों को अपने उत्पादों को औने पौने दाम में बिचौलियों के हाथों नहीं बेचना होगा ।इससे जहां किसानों को आर्थिक समृद्धि होगी वही उनके उत्पादों का बेहतर वह वाजिब दाम मिल पायेगा।पैक्स अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया की किसानों को साधरण धान के लिए ₹2050 प्रति क्विंटल की दर से धान का समर्थन मूल्य मिलेगा। जबकि ग्रेड एक धान के लिए ₹2075 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि देय होगा ।धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरुआत के मौके पर पैक्स अध्यक्ष राज किशोर सिंह ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य कारू राम ,आदित्य दांगी, सुभाष दांगी ,विजय मेहता,राम किशोर साव,संजय रवानी पैक्स प्रबंधक उपेंद्र सिंह, जलील अंसारी, आशीष सिंह समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button