संयुक्ता न्यूज डेस्क
उत्तरप्रदेश -वहीं इस बार के चरण में कई पोलिंग बुथों पर EVM में खराबी की समस्या सामने आई है. जिसके कारण मतदान को रोकना पड़ा है. बता दें कि अंबेडकरनगर जिले के टांडा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम खराब होने से मतदान को रोक दिया गया. जिसके कारण लोगों को काफी देर तक लाइन में खड़ा होना पड़ा. लेकिन जल्दी ही इसे ठीक कर वापस मतदान को शुरू किया गया है. महराजगंज, गोरखपुर समेत अन्य कई विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बुथ में खराबी की समस्या सामने आ रही है.




