Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 4 अक्टूबर को

ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 4 अक्टूबर को हजारीबाग शहर के पगमिल स्थित होटल ग्रैंड पैलेस में आयोजित किया जाएगा।

ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 4 अक्टूबर को

हजारीबाग के होटल ग्रैंड पैलेस में किया जाएगा आयोजित

बतौर मुख्य अतिथि शरीक होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद

हजारीबाग : ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 4 अक्टूबर को हजारीबाग शहर के पगमिल स्थित होटल ग्रैंड पैलेस में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी ने बताया कि सम्मेलन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें मोमिन समाज की शैक्षणिक, राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति पर चर्चा-परिचर्चा की जाएगी। साथ ही समाज के उत्थान और विकास के लिए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हजारीबाग सीपीआई कार्यालय मंजूर भवन में बुधवार को जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। श्री अंसारी ने बताया कि सम्मेलन को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव अनवर हुसैन अंसारी, प्रदेश महासचिव तस्लीम अंसारी, प्रदेश सचिव सलीम अंसारी, प्रदेश सचिव बाबर अंसारी, प्रदेश सचिव तसव्वुर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आफताब आलम, फैज अनवर (राजा बाबू) अधिवक्ता मोहम्मद सेराज अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button