एच.ज़ेड.बी.आरोग्यम इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में लगी पोषण प्रदर्शनी, छात्रों ने दिया हेल्दी डाइट का संदेश
एच.ज़ेड.बी.आरोग्यम इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में लगी पोषण प्रदर्शनी, छात्रों ने दिया हेल्दी डाइट का संदेश ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और ज्ञान दोनों को बढ़ाते हैं : हर्ष अजमेरा छात्रों ने अपनी रचनात्मकता से यह साबित किया कि नर्सिंग केवल सेवा नहीं, बल्कि जागरूकता का माध्यम भी है : जया सिंह

एच.ज़ेड.बी.आरोग्यम इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में लगी पोषण प्रदर्शनी, छात्रों ने दिया हेल्दी डाइट का संदेश ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और ज्ञान दोनों को बढ़ाते हैं : हर्ष अजमेरा छात्रों ने अपनी रचनात्मकता से यह साबित किया कि नर्सिंग केवल सेवा नहीं, बल्कि जागरूकता का माध्यम भी है : जया सिंह
हजारीबाग : शहर एच.ज़ेड.बी. आरोग्यम इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में बुधवार को पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग के छात्रों ने संतुलित आहार के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया और बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी डाइट कितनी आवश्यक है। कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया था।

प्रत्येक समूह ने एक विशेष विषय पर मॉडल और पोस्टर तैयार किए जैसे मधुमेह रोगियों के लिए आहार,बच्चों के लिए संतुलित भोजन, गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण तथा सामान्य व्यक्तियों के लिए हेल्दी डाइट प्लान। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि हर व्यक्ति की शारीरिक ज़रूरत के अनुसार आहार का चयन करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बीमारियों से बचाव और सम्पूर्ण स्वास्थ्य बनाए रखा जा सके।

संस्थान के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास के साथ-साथ समाज के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित करते हैं। पोषण हमारे जीवन का आधार है और विद्यार्थियों द्वारा इसे व्यावहारिक रूप से प्रस्तुत करना सराहनीय है। अस्पताल प्रशासक जया सिंह ने कहा कि नर्सिंग छात्र सिर्फ चिकित्सा ज्ञान ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का संदेश समाज तक पहुँचाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस तरह की प्रदर्शनी छात्रों के सर्वांगीण विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम में मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रजत चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से नर्सिंग शिक्षा में व्यावहारिक समझ और सामाजिक जुड़ाव दोनों बढ़ते हैं। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और जानकारीपूर्ण प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया और हेल्दी डाइट हेल्दी लाइफ का संदेश दिया।




