उरवां में सोलर प्लांट की लापरवाही से युवक की मौत, पूर्व प्रत्याशी कृष्णा यादव ने जताया दुख ।
हजारीबाग बरही विधानसभा के उरवां गांव में तिलैया डैम जलाशय पर लगे सोलर प्लांट की लापरवाही के कारण 21 वर्षीय सचिन शर्मा की डूबने से मौत हो गई।

उरवां में सोलर प्लांट की लापरवाही से युवक की मौत, पूर्व प्रत्याशी कृष्णा यादव ने जताया दुख ।
हजारीबाग : ब्यूरो रिपोर्ट
हजारीबाग : बरही विधानसभा के उरवां गांव में तिलैया डैम जलाशय पर लगे सोलर प्लांट की लापरवाही के कारण 21 वर्षीय सचिन शर्मा की डूबने से मौत हो गई। घटना पर JLKM के केंद्रीय सचिव एवं बरही के पूर्व प्रत्याशी श्री कृष्णा यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे स्टर्लिंग कंपनी की घोर लापरवाही बताया है।
मामला क्या है:
– स्थान: ग्राम उरवां, बरही विधानसभा क्षेत्र
– घटना: डीवीसी और एनटीपीसी द्वारा तिलैया डैम में लगाए गए सोलर प्लांट के प्लास्टिक फ्लोटर पर नहाने के दौरान सचिन शर्मा डूब गए
– परिणाम: उरवां निवासी सचिन शर्मा की मौत हो गई
– कंपनी का रुख: परिजनों द्वारा 10 लाख मुआवजे की मांग पर डीवीसी/एनटीपीसी ने इनकार कर दिया

श्री कृष्णा यादव ने कहा कि सोलर फ्लोटर जैसे खतरनाक स्ट्रक्चर के चारों ओर सुरक्षा घेरा, चेतावनी बोर्ड और गार्ड की व्यवस्था कंपनी की जिम्मेदारी थी। सुरक्षा उपाय न होने के कारण ही यह हादसा हुआ। कंपनी और प्रशासन को इसकी जवाबदेही लेनी होगी।
परिजनों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की गई है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा।

इस बैठक में मृतक के पिता शिवशंकर शर्मा मुखिया मनोज पासवान पंचायत समिति सदस्य रामविलास पासवान उप मुखिया रघुनाथ यादव पूर्व मुखिया वीरेंद्र पासवान समाजसेवी मोती दास सैयद इबरार सैयद अनवर शीतल यादव मथुरा यादव देवनारायण शर्मा बंसी पासवान कैलाश पासवान अरविंद बरनवाल विकास शर्मा नरेश कुशवाहा नितीश राणा राजेश दास बंटी शर्मा अर्जुन शर्मा संजय शर्मा गणेश साव वीरेंद्र यादव संतोष पासवान राजकुमार शर्मा कृष्ण शर्मा मनोज ठाकुर सकलदेव शर्मा संजय दास बजरंगी यादव छोटन यादव एवं भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीण।




