Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया

पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया 

पलामू : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। पब्लिक की बातों को सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने की बात कही।

जनता दरबार में मनातू से आयी विधवा महिला ने बताया कि गरीबी के कारण उनके पति गुड्डू यादव दो माह पहले रोजगार की तलाश के हिमाचल प्रदेश गये थे।दिनांक 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में ही उनकी मृत्यु हो गयी।इस क्रम में गांव के लोगों से ही कर्ज लेकर उनके शव को मनातू लाकर दाह-संस्कार किया गया।

महिला सरिता देवी ने डीसी को बताया कि उनके मृतक पति के आय से ही उनका घर-बार चलता था।उन्होंने बताया कि उनपर कर्ज वापस करने का भी दवाब है।अतः उन्होंने डीसी से श्रम प्रावधानों के अनुरूप मुआवजा राशि देने का अनुरोध किया।इसी तरह राहुल प्रसाद ने डीसी के समक्ष अबुआ आवास की राशि किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में भेजे जाने की शिकायत की।चैनपुर से आये गौरव कुमार पांडेय ने बताया कि वो पीएम कसुसुम योजना के लाभुक है।वर्ष 2022 में उन्हें इसका लाभ दिया गया था

लेकिन वेंडर द्वारा आज तक उनके खेत में सोलर पंप का अधिष्ठापन नहीं कराया गया है।इसी तरह विभिन्न अंचलो से कुल 5 से अधिक महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का पैसा नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया गया।इन सभी आवेदनों को जांच हेतु सामाजिक सुरक्षा के यहां भेज दिया गया।उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद,सार्वजनिक रास्ता रोकने,अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने,दाखिल खारिज,राजस्व,स्वास्थ्य विभाग,आपूर्ति,पेयजल, शिक्षा,कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये।

Related Articles

Back to top button