उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूधकुण्डी में बच्चों की दी गई कानूनी जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूधकुण्डी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूधकुण्डी में बच्चों की दी गई कानूनी जानकारी
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूधकुण्डी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में रंजना कुमारी अधिवक्ता (LADC.jsr) उपस्थित थीं जिनके द्वारा स्कूली बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बारे में जानकारी दिया गया।

बच्चों को सर्व प्रथम डालसा के गठन उसके कार्य और उद्देश्य से अवगत कराया गया।बच्चों को उनके अधिकार और कर्तव्य,गुड टच बेड टच,बाल विवाह,पॉक्सो एक्ट,बाल मजदूरी,नशा मुक्ति,डायन प्रथा,मानव तस्करी,घरेलू हिंसा,साइबर ठगी आदि के बारे में जागरूक किया गया।कभी भी जरूरत पड़ी तो सहायता के लिए नालसा का निःशुल्क कानूनी सलाह परामर्श का हेल्पलाइन नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस सेवा 100/112,महिला उत्पीड़न के 181,साइबर सेल 1930 हेल्पलाइन नंबर साझा की गई।

डालसा की टीम विद्यालय होते हुए प्रखंड मुख्यालय पोटका एवं जे एस एल पी एस के कार्यालय में भी पहुंची पी एल वी ने लोगों से मिलकर डालसा के बारे में बताया एवं जरूरतमंद लोग कैसे निःशुल्क विधिक सेवा पा सकते हैं उसके बारे में जानकारी दिया।
मौके पर रंजना कुमारी (LADC.jsr) अधिवक्ता जमशेदपुर,विद्यालय के प्रधान अध्यापक सच्चिदानंद चौधरी,शिक्षिका सबिता कुमारी भकत,पानो टुडू एवं जमशेदपुर के पी एल वी अभिषेक उपाध्याय,बालेश्वर दास,राजेश राव,शिव रजक,रमन राणा,निलेश कुमार साथ में पोटका के पी एल वी चयन कुमार मंडल छाकु माझी,राजेश माहली,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू आदि उपस्थित थे।



