Breaking Newsताजा खबरदिल्लीदुनियादेशराजनीतिलाइव न्यूज़

ईडी की कार्रवाई के विरोध में गिरिडीह में महागठबंधन के नेताओं का प्रदर्शन

ईडी की कार्रवाई के विरोध में गिरिडीह में महागठबंधन के नेताओं का प्रदर्शन

ईडी की कार्रवाई के विरोध में गिरिडीह में महागठबंधन के नेताओं का प्रदर्शन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

 

गिरिडीह: राज्य में ईडी के द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के विरोध में आज गिरिडीह शहरी क्षेत्र में महागठबंधन के नेताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसे लेकर आज शहर में गिरिडीह के रेलवे मैदान से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अमहद के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जुलूस गिरिडीह के मुख्य मार्गों से होते हुए शहर के टावर चौक पहुंची जहाँ एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि भाजपा के द्वारा सरकारी संस्थाओ व जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है जो बिल्कुल गलत है। कहा कि भाजपा के कहने पर सीएम हेमन्त सोरेन को भी ईडी ने समन भेजा है जिसका झामुमो विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से झामुमो डरने वाली नहीं है। वही विधायक सरफराज अहमद ने भाजपा भाजपा पर बरसते हुए कहा कि रघुवर सरकार के समय भी काफी भ्रष्टाचार था ईडी उनकी जांच क्यों नहीं कर रहा वही इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा

,पूर्व विधायक जोतिंदर प्रसाद ,शाहनवाज अंसारी, अजीत सिंह पप्पू ,महा लाल सोरेन, लड्डू खान, रॉकी सिंह ,मुन्ना सिंह ,पप्पी सिंह ,मोहम्मद अनवर , सुमित कुमार ,अनिल राम ,अशोक राम ,अजय रजक , सोमर मरांडी,मोहम्मद शाहबाज कादरी ,प्रमिला मेहरा ,सोनी चौरसिया, गीता हाजरा सहित कांग्रेस, जेएमएम गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button