Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ईंट भट्टा के मजदूरों के साथ अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया l

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर माटकु पंचायत अंतर्गत माटकु गांव के अशोक कुमार गुप्ता के ईंट भट्टा के मजदूरों के साथ "अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस" मनाया गया और सभी मजदूरों को मु मीठा कराया गया l

ईंट भट्टा के मजदूरों के साथ अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया l

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर माटकु पंचायत अंतर्गत माटकु गांव के अशोक कुमार गुप्ता के ईंट भट्टा के मजदूरों के साथ “अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस” मनाया गया और सभी मजदूरों को मु मीठा कराया गया उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई और आज के दिन को मनाए जाने का महत्व को बताया सन 1880 में अमेरिका में हुए आंदोलन के नतीजे है के आज मजदूरों से आठ घंटे से अधिक उसके मर्जी के विरुद्ध काम नहीं करा सकते जब की पहले 15 घंटे तक मजदूरों को काम कराए जाते थे

1 मई 1886 में कनाडा के ट्रेड यूनियन संगठन ने एक दिन में आठ घंटा काम करना निर्धारित किया एवं सप्ताह में एक दिन छुट्टी का अधिकार दिलाया।आज भी बहुत सारे मजदूर ऐसे हैं जो अभी भी असंगठित कामगारों का निबंधन नहीं कराएं है यहां वहां काम करते आ रहे हैं जिसके कारण वैसे मजदूरों का किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर उसको कानूनी लाभ दिलाना मुश्किल होता है

उनके ऊपर श्रम कानून लागू नहीं होते सभी को किसी प्रज्ञा केंद्र में जा कर अपना निबंधन करवाने के लिए कहा गया भट्टा में काम करने वाले सभी मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई उन्होंने बताया नियमित मजदूरी भुगतान के साथ साथ चिकित्सा सुविधाएं भी दी जाती है सभी मजदूर बाहर के हैं उन्हें रहने की भी व्यवस्था की गई है।

अगर कभी किसी भी प्रकार की मदद के लिए जरूरत पड़ी तो डालसा द्वारा संचालित माटकु पंचायत सचिवालय के विधिक सहायता केंद्र में संपर्क करने के लिए कहा गया मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू,बसंती सरदार,राजेश माहली,गौतम सरदार,दुलाल चंद्र मंडल,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button