इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन , नवजीवन हॉस्पिटल एवं गिरिडीह रोटरी कपल के सहयोग के द्वारा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा हेतु वैक्सीनेशन कार्यक्रम
इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा नवजीवन नर्सिंग होम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन , नवजीवन हॉस्पिटल एवं गिरिडीह रोटरी कपल के सहयोग के द्वारा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा हेतु वैक्सीनेशन कार्यक्रम
गिरिडीह, मनोज कुमार।
इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा नवजीवन नर्सिंग होम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उन 9 बच्चियों को वैक्सीन का दूसरा डोज़ तथा 5 बच्चियों को पहला डोज़ लगाया गया, जिन्हें पहले चरण में चयनित किया गया था।

इस परियोजना का उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।कार्यक्रम के दौरान क्लब की प्रेसिडेंट कविता राजगड़िया, IPP सोनाली टरवे, सेक्रेटरी स्मृति आनंद, चार्टर प्रेजिडेंट रंजना बगेरिया, मेंबर्स शशि केडिया, सुनीता बर्नवाल एवं अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्लब की इस पहल की सभी ने सराहना की, क्योंकि यह अभियान न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता का भी प्रतीक है।



