Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आम्बेडकर चौक पर नये प्रतिमा का अनावरण l

शहर के अंबेडकर चौक पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की नयी प्रतिमा का अनावरण किया गया

आम्बेडकर चौक पर नये प्रतिमा का अनावरण l

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : शहर के अंबेडकर चौक पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की नयी प्रतिमा का अनावरण किया गया. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखण्ड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे जबकि मौक़े पर नगर निगम के महापौर प्रमिला मेहरा, उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार, एसडीएम श्रीकांत, डीडीसी स्मिता कुमारी, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक व डिप्टी मेयर सुमित कुमार समेत शहर के कई गन्यमान्य लोग उपस्थित थे.

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा बाबा साहब के प्रतिमा आनावरण कर किया गया. मंत्री ने अपने सम्बोधन में बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, एक महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और दलितों के मसीहा थे. उन्ही का देन है कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश बना है. उनके द्वारा तैयार किया गया

संविधान युगो युगो के लिए अमर हो गया. बाबा साहब की सोच दूरगामी था. मंत्री श्री सोनू ने घोषणा किया कि आगामी 26 नवम्बर को संविधान दिवस के दिन इसी स्थान पर आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

कार्यक्रम को नगर निगम के महापौर प्रमिला मेहरा ने भी सम्बोधित किया. महापौर ने अपने सम्बोधन में कहा कि दलितों, शोषितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए बाबा साहब ने कड़ा संघर्ष किया. कार्यक्रम का मंच संचालन कमल. दास ने किया जबकि मौक़े पर जेएमएम के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, रॉकी सिंह, समेत कई लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button