आपदा राहत कोष से खाद्य सामग्री का वितरण किया,प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुखिया द्वारा किया गया अनाज वितरण.
संवाददाता-बरकट्ठा : ईश्वर यादव
बरकट्ठा :- प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पंचायत के मुखिया द्वारा गरीब असहाय लोगों को अनाज वितरण किया गया। पंचायत गायपहड़ी मुखिया गुड़िया देवी के द्वारा कोरोना वाइरस में लॉकडाउन को लेकर पंचायत में आपदा राहत कोष से चावल गरीब असहाय परिवार के बीच 10 किलोग्राम करके प्रत्येक लाभुक को समाजिक दुरी का ख्याल रखते हुए वितरण किया गया। वहीं कोनहारा खुर्द पंचायत के मुखिया रघुनाथ सिंह व झुरझुरी पंचायत मुखिया सावित्री देवी ने अपने अपने पंचायतों में गरीब मजदूरों व असहाय परिवार लोगों के बीच आपदा राहत कोष से खाद्य सामग्री का वितरण किया मौके पर मुखिया ने कहा जिस परिवार को अनाज नहीं मिल पाया है।
उन्हें भी अतिशीघ्र मिलेगा सरकार के निर्देशानुसार किसी भी व्यक्ति को आनाज की दिक्कत नहीं होगी। मौके पर मुखीया प्रतिनिधि दीपक राम पूर्व मुखिया रामचंद्र राम,उप मुखिया गुणेश्वर प्रसाद,छोटेलाल मेहता,चौकीदार प्रकाश सिंह,उमेश कुमार चौधरी, विश्वनाथ राम,दिनेश राम,विजय राम,द्वारिका महतो,उपेन्द्र शर्मा, मुकेश कुमार,सिंगर रवि राजा सहित अन्य लोग शामिल थे।