आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जाने कौन ….
आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष

चेंबर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पहुंचे गिरिडीह
गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स और फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार की शाम बरमसिया रोड स्थित होटल वृंदावन में एक प्रेस वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रेस वार्ता में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची के नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोर मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बताया गया कि यह कार्यक्रम चेंबर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस बाबत टीम की प्राथमिकता के बारे में बताया गया कि चेंबर के राज्यस्तरीय स्वरूप को

अधिक व्यापक और मजबूत बनाना है, राज्य के सभी जिलों से सहभागिता बढ़ाने हेतु 1 वर्ष में लगभग 1000 नए सदस्यों को चेंबर से जोड़ने का लक्ष्य है, चेंबर के व्यापक स्वरूप हेतु कॉमर्स हाउस के निर्माण के लिए उचित जमीन को चिन्हित करना एवं क्रय करना हैं, उद्योग एवं व्यापार में लाइसेंसो की अधिकता पर सरकार से वार्ता कर उन्हें कम करना है समेत कई प्राथमिकताएं शामिल है। मौके पर जिले के चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला सचिव प्रमोद अग्रवाल संयुक्त सचिव शैलेश अग्रवाल आलोक मलिक राजेंद्र बगेडिया,अशोक पांड्या, प्रदीप अग्रवाल अमित किशोर राकेश मोदी दिनेश खेतान विकास खेतान मुकेश जालान ध्रुव संथालिया समेत चेंबर के लोग मौजूद थे।।



