आदिवासियों के जमीन को अवैध तरीके से लूटने का प्रयास l
झारखण्ड के गिरिडीह जिला अंतर्गत तीसरी प्रखंड के भूराही गाँव का एक बड़ा ही पेंचीदा जमीन से सम्बंधित मामला प्रकाश में आया है l

आदिवासियों के जमीन को अवैध तरीके से लूटने का प्रयास —-
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : झारखण्ड के गिरिडीह जिला अंतर्गत तीसरी प्रखंड के भूराही गाँव का एक बड़ा ही पेंचीदा जमीन से सम्बंधित मामला प्रकाश में आया है l बताया जा रहा है की पुरखों की जमीन को अवैध तरीके से फर्जी कागजात के आधार पर हथियाने का प्रयास पिछले कई वर्षो से किया जा रहा है,

जबकि 2018 में तीसरी अंचलधिकारी ने लिखित रिपोर्ट जारी कर बताया है की यह जमीन फूलमती देवी आवेदिका के पूर्वजों का है और इस जमीन पर कुछ भू माफियाओं के द्वारा गलत कागजत बना कर हथियाने का प्रयास किया जा रहा है l
वही भुगत भोगी के पुत्र जो डाइना अवार्ड से सम्मानित किये गए थे, उन्होंने इस जमीन से सम्बंधित कई जानकारी मीडिया को देते हुए बताया की बीते 05 जुलाई को उनके माता पिता और रिश्तेदारों के साथ मार पिट कर बुरे तरीके से घायल कर दिया गया था, जिसमे उनकी माता फूलमती देवी को सिर पर ज्यादा चोटें होने के कारण उनकी आवाज दब गई जिससे वे साफ साफ बोल नहीं पा रही l

इन सभी मुद्दों को लेकर भुगतभोंगी ने सर्व प्रथम तीसरी अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन दे कर मदद की गुहार लगाई है और आज 07 जुलाई मंगलवार को जिले के उपायुक्त के द्वारा लगाए गए जनता दरबार में भी शिकायत करते हुए मदद का गुहार लगाने के साथ राज्य के मुख्यमंत्री को भी इस मामले में संज्ञान लेने की बात कहते हुए बताया है की झारखण्ड में अबुआ सरकार है जहाँ आदिवासियों के जमीन को लूटा जा रहा है और मुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए l



