Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक घनश्याम प्रसाद मेहता की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई।

जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक घनश्याम प्रसाद मेहता की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई।

 

जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक घनश्याम प्रसाद मेहता की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई।

 

हजारीबाग: जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय घनश्याम प्रसाद मेहता के द्वितीय पुण्यतिथि इचाक स्थित जीएम इंटर महाविद्यालय के परिसर में धूमधाम से संपन्न की गई। पुण्यतिथि का कार्यक्रम सर्वप्रथम शांति पाठ एवं नारायण पूजन के साथ प्रारंभ किया गया जिसमें घनश्याम प्रसाद मेहता के पुत्र  विनय कुमार, शंभू कुमार एवं रोहित कुमार एवं सुजीत कुमार ने संयुक्त रुप से नारायण पाठ एवं पूजन किया।

इस पुण्यतिथि के अवसर पर घनश्याम मेहता के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया साथ ही साथ दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम शहर की गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न किया गया।

प्रज्वलन के कार्यक्रम में स्थानीय नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, उदय भान सिंह जिला अध्यक्ष आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस पुण्य तिथि के अवसर पर घनश्याम प्रसाद मेहता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के उपप्राचार्य आलोक कुमार पांडे ने कहा कि घनश्याम प्रसाद मेहता में एक असाधारण प्रतिभा थी। उनकी सोच थी कि गांव का हर युवा शिक्षित और संस्कारित हो। झारखंड की जो धरती है वह हरा भरा रहे, वृक्ष और पर्यावरण संतुलन के प्रति उनके सोच पर भी प्रकाश डाला गया क्योंकि वन रक्षा समिति के अध्यक्ष होने के रूप में उन्होंने इचाक प्रखंड में 10,000 पेड़ लगाकर एक उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया था। स्वतंत्रता की अमृत महोत्सव के अवसर पर घनश्याम प्रसाद मेहता के पुण्यतिथि पर 75 वृक्षों का वृक्षारोपण इचाक परिसर में किया गया।

घनश्याम प्रसाद मेहता स्वयं एक किसान के पुत्र होने के साथ-साथ एक शिक्षाविद और समाजसेवी के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इचाक प्रखंड के कर्मयोगी पुरुष थे। उनके कर्मयोग के महत्व को ध्यान में रखते हुए संस्था के द्वारा भगवत गीता पुस्तक का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उनके पुत्र *विनय कुमार* का कहना है कि “हम अपने संस्थापक महोदय के हर सपने को साकार करने की कोशिश करेंगे इसके लिए उन्हें कठिन परिश्रम करेंगे।”

इस अवसर उनके पुत्र *शंभू कुमार* ने कहा कि “हमारे पिता का सपना था कि शिक्षा का हर आयाम से छात्र-छात्राएं अवगत कराना और हम इस दिशा में काफी लगन और मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज के अधीन सामान्य शिक्षा के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र संबंधी शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। शिक्षा का एक आयाम कला एवं अभिनय के क्षेत्र में भी प्रतिभाओं को निकालना है। इसके लिए संस्थान के द्वारा अभिनय के क्षेत्र में भी योगदान दिया जा रहा है। इस दिशा में यदि कोई छात्र कदम आगे बढ़ाते हैं तो संस्थान उनके बेहतर कैरियर निर्माण हेतु संकल्पित है।

इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में एक भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें गरीब व्यक्तियों के कल्याण, भोजन एवं वस्त्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं अतिथियों ने घनश्याम प्रसाद मेहता जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उनकी यादों को सबों के बीच बताया।

Related Articles

Back to top button