आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी मुख्य शाखा की ओर से विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया ।
आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी मुख्य शाखा की ओर से रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भीमसेन सरदार के द्वारा किया गया।

आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी मुख्य शाखा की ओर से विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया ।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/पोटका
आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी मुख्य शाखा की ओर से रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भीमसेन सरदार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम बीर महापुरूषों जैसे की भगवान बिरसा मुंडा, गंगा नारायण सिंह सहित अन्य के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, तदुपरांत संक्षिप्त सभा हुई।

मौके पर समाज के वक्ताओं ने कहा कि हम आदिवासियों के लिए आज का दिन महान है। हमें इस महान दिवस पर समाज को पूर्ण रूप से शिक्षित बनाने,समाज के संस्कार को अपनाने एवं जल, जंगल जमीन की रक्षा का संकल्प लेने की जरूरत है। समाज का उत्थान के साथ विकास पर भी विचार रखे गए।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया उपेंद्र नाथ सरदार, महीन सरदार, दिनेश सरदार, अजीत सरदार, बलदेव सरदार,सुभाष सरदार, रमानाथ सरदार, नंदलाल सरदार, लंबोदर सरदार,श्रीकांत सरदार, श्यामल सरदार,गोपेन सरदार,हरेमोहन सरदार, शंभू सरदार, रामसिंह सरदार सहित अन्य उपस्थित रहे।


