Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आत्मघाती हमले के बाद मुखिया गौतम शर्मा के घर पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, गिरफ्तारी के आश्वासन से शांत हुए ग्रामीण

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह बीते दिनों धनवार प्रखंड अंतर्गत चंद्रखो पंचायत के मुखिया गौतम शर्मा पर हुए आत्मघाती हमले के बाद उनके आवास पहुंचे।

आत्मघाती हमले के बाद मुखिया गौतम शर्मा के घर पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, गिरफ्तारी के आश्वासन से शांत हुए ग्रामीण

गिरिडीह/धनवार : मनोज कुमार।

गिरिडीह : कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह बीते दिनों धनवार प्रखंड अंतर्गत चंद्रखो पंचायत के मुखिया गौतम शर्मा पर हुए आत्मघाती हमले के बाद उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुखिया के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

धनंजय सिंह के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और माहौल काफी उत्तेजित हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद की सूचना पर मुखिया गौतम शर्मा दोनों पक्षों को समझाने पहुंचे थे, इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने मुखिया पर हमला कर दिया और सभी आरोपी फरार हो गए।

घटना घोरथंबा थाना क्षेत्र की है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। हमले में मुखिया गौतम शर्मा का हाथ और पैर टूट गया है। गंभीर रूप से घायल मुखिया का इलाज रांची स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए धनंजय सिंह ने मौके से ही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार से दूरभाष पर बात की। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बताया कि दोषियों की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द सभी को हिरासत में लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

इसके पश्चात धनंजय सिंह सिंगारडीह गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में दुर्घटना में मृत अनिल पांडे के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी, गादी मुखिया मंटू देव, दिवाकर सिंह, प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. एजाज और राहुल सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button