गिरिडीह नगर निगम चुनाव : वार्ड 26 में शगुफ्ता परवीन की पदयात्रा, शक्ति प्रदर्शन से दिखाया दमखम
गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 26 की वार्ड पार्षद प्रत्याशी शगुफ्ता परवीन ने शनिवार को चुनावी माहौल को और गरमा दिया।

गिरिडीह नगर निगम चुनाव : वार्ड 26 में शगुफ्ता परवीन की पदयात्रा, शक्ति प्रदर्शन से दिखाया दमखम
गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 26 की वार्ड पार्षद प्रत्याशी शगुफ्ता परवीन ने शनिवार को चुनावी माहौल को और गरमा दिया। अपने मुख्य चुनावी कार्यालय के समीप से प्रतिनिधि सैफ अली गुड्डू ने समर्थित प्रत्याशी संगुफ्ता प्रवीण के समर्थन में भव्य पदयात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

यह पदयात्रा मौलाना आजाद चौक से शुरू होकर मछली मोहल्ला, भुइया टोली, न्यू चूड़ी मोहल्ला, शबाना रोड, तिनकोनिया, गद्दी मोहल्ला, शिव मोहल्ला, कुरैशी मोहल्ला तथा चूड़ी मोहल्ला होते हुए पुनः कार्यालय के पास आकर समाप्त हुई।

पदयात्रा के दौरान काफी संख्या में पुरुषों एवं महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पदयात्रा का स्वागत भी किया।

इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रत्याशी शगुफ्ता परवीन ने कहा कि उन्हें वार्ड की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों का स्नेह और विश्वास मिल रहा है, उससे वे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार वार्ड की जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर सेवा का अवसर देगी।




