आटो टैंपो संचालकों को कौन दे रहा मनमानी करने का लाइसेंस
आटो टैंपो संचालकों को कौन दे रहा मनमानी करने का लाइसेंस

आटो टैंपो संचालकों को कौन दे रहा मनमानी करने का लाइसेंस (स्टीकर)
चित्रकूट :- चित्रकूट की सड़कों में यातायात नियमो की धज्जियां उड़ाने वाले आटो संचालकों को मनमानी करने का बकायदा लाइसेंस मिलता है, और लाइसेंस के रूप में 300 रुपए से लेकर 500 रुपए तक का स्टीकर आटो में लगाया जाता है, फिर चाहे ये भीड़भाड़, चौराहा तिराहा, मंदिरों के सामने रोड पर या कहीं भी जाम लगाएं, खुली छू ? हालात ये हैं कि यूपी बार्डर से एमपीटी चौराहा तक चार पहिया वाहनों को निकलने में आधा घंटे से ज्यादा समय लगता है, गौरिहार मंदिर के पास, राम मोहल्ला, जानकीकुंड अस्पताल गेट, में आटो और ई रिक्शा चालक इस कदर सड़कों पर कब्जा करके जाम लगाते हैं कि इन स्थानों से तो निकलना मुश्किल हो जाता है।

इसके अलावा आटो, ई रिक्शा संचालकों को साइड न देने का भी बाकायदा लाइसेंस दिया जाता है। वो बात अलग है कि कभी कभार खानापूर्ति के लिए दो पहिया वाहनों के चालान कर खानापूर्ति कर ली जाती है मगर आटो ई रिक्शा वालों के लिए सारे नियम कानून स्टीकर के अंदर चिपका दिए जाते हैं।
विजय त्रिवेदी चित्रकूट

