आजसू पार्टी का जिला स्तरीय महिला मोर्चा का सम्मेलन,सभी पंचायत में महिला टीम बनाने का लिया निर्णय.
आजसू पार्टी का जिला स्तरीय महिला मोर्चा का सम्मेलन,सभी पंचायत में महिला टीम बनाने का लिया निर्णय.

आजसू पार्टी का जिला स्तरीय महिला मोर्चा का सम्मेलन में पार्टी के मजबूती और सभी पंचायत में महिला टीम बनाने का लिया निर्णय……
गिरिडीह: मनोज कुमार।
आजसू पार्टी का जिला स्तरीय महिला मोर्चा का सम्मेलन,सभी पंचायत में महिला टीम बनाने का लिया निर्णय.

गिरिडीह: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार रविवार को आजसू पार्टी गिरिडीह की टीम की ओर से जिला स्तरीय महिला मोर्चा का सम्मेलन सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में किया था। इस सम्मेलन में गिरिडीह के सभी प्रखंडों की महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, गांडेय विधानसभा प्रभारी अर्जुन बैठा, डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, सदर प्रमुख पूनम देवी, गुड़िया देवी,बिंदु कुमारी,सरिता देवी,प्रमिला देवी,समा खातून,अनु देवी,कंचन देवी,डोली देवी,उर्मिला देवी, ब्यूटी देवी समेत सभी प्रखंड के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने कहा कि हमें सड़क से लेकर सदन तक अन्याय के खिलाफ लड़ना है। सड़क का प्रदर्शन हम महिलाएं संभालेंगे एवं सदन का प्रदर्शन

हमारी पार्टी से जीते हुए जनप्रतिनिधि विधानसभा में संभालेंगे। आने वाले 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए गांडेय के अर्जुन बैठा ने एवं डुमरी के विधानसभा प्रभारी ने बिगुल फूंका एवं कहा कि जिस तरह से महिलाओं का समर्थन हमें मिल रहा है विधानसभा का रास्ता दूर नहीं है। कहा कि आजसू पार्टी जरूर अपना परचम गांडेय एवं डुमरी में लहराएगी। साथ ही साथ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने अपनी सभी प्रखंड एवं पंचायत की टीमों को निर्देश दिया है कि मार्च 2023 के पहले हर पंचायत में कम से कम 300 महिलाओं की टीम हमें खड़ी करनी है।




