Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आगामी महाशिवरात्रि को लेकर पांकी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 11/02/2026 को पांकी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

आगामी महाशिवरात्रि को लेकर पांकी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

पलामू : आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 11/02/2026 को पांकी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, पांकी एवं पुलिस निरीक्षक महोदय, पांकी अंचल द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

बैठक में क्षेत्र के मुखियागण, पंचायत प्रतिनिधि, पहाड़ी मंदिर पूजा समिति के सदस्यगण एवं समाज के प्रबुद्ध/प्रमुख लोग उपस्थित थे। बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button