Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, अन्य घायल

गुमला थाना क्षेत्र के करौंदी के समीप एक अज्ञात वाहन के धक्का से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरकंडा निवासी लालमोहन गोप के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार वह तिर्रा में रहकर मजदूरी का काम करता है। उसके साथ तिर्रा गांव निवासी केश्वरी साहु गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति सड़क किनारे टहल रहे थे। एक अज्ञात वाहन धक्का मारकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सक ने लालमोहन गोप को मृत घोषित कर दिया। घायल केश्वरी साहु का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button