Breaking Newsझारखण्डराजनीति

अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ का मिलन समारोह मकोली मे आयोजित ,

अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ का मिलन समारोह ऑफिसर क्लब मकोली में महेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सम्मेलन में कथारा ,बीएडके,व ढोरी एरिया से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि विधायक लंबोदर महतो व यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी आदि शामिल हुए। सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होती है। उनके मेहनत और लगन से ही यूनियन मजबूत होता है। उन्होंने सभी एरिया के परियोजना स्तर पर यूनियन को विस्तार कर मजबूत करने पर बल दिया।सीसीएल प्रबंधन मजदूरो और विस्थापितो की समस्याओ की अनदेखी की जारी है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।आपलोग एकजुट होकर संगठन के हित में कार्य करें। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं विघायक डॉ लंबोदर महतो एवं यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी ने कहा है कि ठेका श्रमिकों को समान काम के बदले समान वेतन दिलाने के लिए एजेएसएस लड़ती रहेगी. उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।मजदूर अपनी चट्टानी एकता कायम रखें।उनकी हर मांग को प्रबंधन के समक्ष रखेंगे।

प्रबंधन से सीधे शब्दों में उनकी मांग पूरी करने के लिए कहेंगे।सतीश सिन्हा ने कहा कि श्रमिकों ने ठेका श्रमिकों की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ आगे ले जायेगी। यहां ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर एंड ऑफिशियल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को मांग पत्र सौंपा। दर्जनों लोग यूनियन की सदस्यता ली,जिसे यूनियन केंद्रीय अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी ने माला पहनाकर स्वागत किया। संचालन सचिन कुमार ने किया। कार्यक्रम को यशोदा देवी, काशीनाथ सिंह ,संतोष महतो, टिकैत महतो,नवीन महतो,सुरेश महतो, कमलेश महतो, आदि ने संबोधित किया। मौके पर बूच्चू सिंह, दीपक महतो,अशोक चौहान, विक्की महतो,बीरू हरि आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button