अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरमसिया चिल्ड्रन पार्क में योग शिविर का आयोजन l
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गिरिडीह के बरमसिया चिल्ड्रन पार्क में 15 नंबर वार्ड की महिलाओं, कराटे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों एवं उनके अभिभावकों द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरमसिया चिल्ड्रन पार्क में योग शिविर का आयोजन l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गिरिडीह के बरमसिया चिल्ड्रन पार्क में 15 नंबर वार्ड की महिलाओं, कराटे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों एवं उनके अभिभावकों द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व को समझा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री एवं पूर्व वार्ड पार्षद गुड़िया देवी, वर्तमान 15 नंबर वार्ड पार्षद पूजा कुमारी, भाजपा युवा मोर्चा के मिथुन चंद्रवंशी, लखन शर्मा, दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक दीपक श्रीवास्तव, श्वेता आर्या, ज्योति कुमारी, सुधा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों, महिलाओं और अभिभावकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन निरोग रहता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से योग करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं खुशहाल समाज के निर्माण का संदेश दिया।





