Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हल्दीपोखर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा बनाया गया मयूर महल थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।

प्रखंड के श्री श्री सार्वजनिक  दुर्गापूजा कमेटी हल्दीपोखर के पूजा पंडाल का उदघाटन नारी शक्ति के हाथों समारोह पूर्वक किया गया।

हल्दीपोखर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा बनाया गया मयूर महल थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

प्रखंड के श्री श्री सार्वजनिक  दुर्गापूजा कमेटी हल्दीपोखर के पूजा पंडाल का उदघाटन नारी शक्ति के हाथों समारोह पूर्वक किया गया। पंडाल का उदघाटन मीरा मुंडा, समाजसेवी पद्यामावती कुंडू, पुष्पा देवी, चंद्रिका मुखर्जी, मुखिया देवी कुमारी भूमिज तथा पूर्व सिविल सर्जन डा ए के लाल , जयदेव मुखर्जी,शैलेन गुहा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

मौके पर मीरा मुंडा ने कहा कि दुर्गापूजा धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। नवरात्र का पर्व लोंगो में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और श्रद्धा का संचार करता है। कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत कुंडू ने कहा कि इस वर्ष गोल्डन कलर का मयुर महल थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया है। जमशेदपुर में निर्मित मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा भी स्थापित किया गया है।

कमेटी द्वारा यहां वर्ष 1996 में मां दुर्गा की पूजा का शुभारंभ किया गया है। इस वर्ष पूजा का 34 वां वर्ष है। कमेटी का प्रयास है कि जमशेदपुर शहर जैसा भव्य पंडाल ग्रामीण क्षेत्र में बने, ताकि शहर जैसा पूजा का माहौल बन सके। इस अवसर पर मनोज सरदार,शैलेन्द्र गुहा, जयदेव मुखर्जी, दिलीप अग्रवाल, रमेश मोदी व दिलीप राम, विष्णु कुंभकार, संजय कुंडू, विशाल गुप्ता,व अजय सिंह,रंजीत सरकार, सुदीप डे, संदीप अग्रवाल, निलेश खंडेलवाल, कृष्णा नंदी, सोनू अग्रवाल,व नरेश गुप्ता, कृष्णा प्रसाद,सनत सी,सुजय नंदी व संजय कुंडू पूजा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button