Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हल्दी पोखर में बिजली टाउनशिप फीडर की अधूरे कार्य की मांग को लेकर आंदोलन का चेतावनी।

पोटका प्रखंड क्षेत्र के हल्दीपोखर में बिजली आपूर्ति की सुविधा टाउनशिप फीडर से लगभग आधा आबादी वंचित रहने के कारण शीघ्र आंदोलन शुरू किया जाएगा

हल्दी पोखर में बिजली टाउनशिप फीडर की अधूरे कार्य की मांग को लेकर आंदोलन का चेतावनी।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड क्षेत्र के हल्दीपोखर में बिजली आपूर्ति की सुविधा टाउनशिप फीडर से लगभग आधा आबादी वंचित रहने के कारण शीघ्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी घोषणा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज एवं ग्रामीणों के द्वारा रविवार को एक प्रेसवार्ता की माध्यम से किया गया ।

मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हल्दीपोखर पूर्वी एवं पश्चिम पंचायत के लिए अलग फीडर की स्वीकृति वर्ष 2023 में ही सरकार द्वारा दिया गया, लेकिन अलग फीडर के तत्कालीन ठेकेदार यहां अधूरा काम कर फरार हो गए, फलस्वरूप गांव में कुछ ही मुहल्ले को अलग फीडर की सुविधा मिल रही है।

इसके तहत 7 जुलाई को उपायुक्त से मिलकर हल्दीपोखर में पुनः अलग फीडर सुविधा शुरू करने की मांग किया जाएगा। मुखिया ने घोषणा किया कि 15 दिनों में हल्दीपोखर में सभी क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति हेतु अलग फीडर का काम शुरू नहीं हुआ तो उसके बाद हाता बिजली ग्रिड में ग्रामीण तालाबंदी करेंगे। इस अवसर पर , रोहित गुप्ता,कृष्णा मंडल,सूरज साहु, उत्पल बोस, मोना राय, रंजन दास,मधु सूत्रधर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button