हर एक व्यक्ति के अच्छाई और तरक्की के पीछे एक औरत का हाथ है- जीप सदस्य प्रेरणा प्रिया
हर एक व्यक्ति के अच्छाई और तरक्की के पीछे एक औरत का हाथ है- जीप सदस्य प्रेरणा प्रिया
हर एक व्यक्ति के अच्छाई और तरक्की के पीछे एक औरत का हाथ है- जीप सदस्य प्रेरणा प्रिया
हजारीबाग/बरकट्ठा: बरकट्ठा उत्तरी पंचायत भवन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में बरकट्ठा दक्षिणी के जिला पार्षद सदस्य श्रीमती प्रेरणा प्रिया, बरकट्ठा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा समाजसेवी सी.के.पाण्डेय उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक अरुण मेहता के द्वारा किया गया। बरकट्ठा दक्षिणी के जिला पार्षद सदस्य श्रीमती प्रेरणा प्रिया द्वारा बताया गया की आइये हम सब मिलकर महिलाओं के उथान उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए इस दिन पर्ण लेते हैं की हम यथा संभव प्रत्येक महिलाओं के सम्मान की रक्षा करेंगे और स्वयं भी उनका सम्मान करेंगे और उनके उन्हें आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करेंगे। यदि हर व्यक्ति यह संकल्प ले ले तो आने वाले समय में वह दिन दूर नहीं जब सही मायने में महिलाओं को उनका अधिकार और सम्मान प्राप्त होगा और वे देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान बढ़-चढ़ कर दे सकेंगी । सभी महिला एक जुट में रहे।एकता में ही बल है। साथ ही यथा संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की सभी महिला संगठन से जुड़े तथा जीवन में कैसे समस्यायों का सामना कर सकती है इसके बारे में बहुत से उदाहरण बताए एवं महिलाओं को कोई भी दिक्कत होने पर मदद की भरोषा दी।

समाजसेवी सी के पाण्डेय ने कहा कि सिर्फ एक दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना लेने से महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं आ जाएगा न ही उनका विकास होगा जरुरी है हर दिन उनका सम्मान किया जाए । कार्यक्रम का समापन संगठन के दीदियों द्वारा गीत गाकर किया गया।

इस कार्यक्रम में बेलकप्पी आजीविका महिला संकुल संगठन के अध्यक्ष नीलम हेमरोम सचिव सोनिका कुमारी, लेखापाल प्रतिमा पाण्डेय पीआरपी सरस्वती देवी तथा FTC राजीव पाण्डेय , BTM चितरंजन पाठक ,सक्रिय महिला अनिता देवी ,ललिता देवी, पिंकी देवी,पूजा देवी,प्रीति देवी, तथा सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

