हजारीबाग विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह में सम्पन्न, ओवर ऑल चैंपियन बरगंडा, गिरिडीह………
विद्या विकास समिति, झारखण्ड के तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा के प्रांगण में हजारीबाग विभाग स्तरीय एक दिवसीय संस्कृति महोत्सव "संस्कृति बोध" का भव्य आयोजन किया गया।

हजारीबाग विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह में सम्पन्न, ओवर ऑल चैंपियन बरगंडा, गिरिडीह………
बरगंडा / गिरिडीह : विद्या विकास समिति, झारखण्ड के तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा के प्रांगण में हजारीबाग विभाग स्तरीय एक दिवसीय संस्कृति महोत्सव “संस्कृति बोध” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई।

इस महोत्सव में विज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन, कथा-कथन, तात्कालिक भाषण, आचार्य पत्र वाचन एवं लोक नृत्य सहित 7 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के 11 विद्यालयों से लगभग 300 भैया-बहनों ने भाग लिया।

विभाग प्रमुख माननीय श्री ब्रजेश कुमार सिंह जी ने प्रस्तावना में कहा कि विभाग स्तर पर सफल भैया-बहन प्रांत स्तर पर जाएंगे। इस महोत्सव का प्रमाण पत्र भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की सचिव माननीया शालिनी खोवाला जी ने भैया – बहनों को उत्साहित करते हुए कहा कि पूर्ण विश्वास से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें, बच्चे ही देश के भविष्य हैं। अपने आप को संस्कारी नागरिक बनाने के लिए सदैव आगे बढ़ते रहे।उपाध्यक्ष श्री प्रदीप जैन जी* एवं अध्यक्ष माननीय अर्जुन मिष्टकार जी ने आशीर्वचन दिया। मंच संचालन श्रीमती निशा श्रेष्ठ एवं श्री अजीत कुमार मिश्र ने किया।

ओवर ऑल चैंपियनशिप
कुल 7 विषयों के आधार पर –
प्रथम – सा० शि० वि० मं० बरगंडा, गिरिडीह (31 पुरस्कार)
द्वितीय – सा० शि० वि० मं० कुम्हारटोली, हजारीबाग (26 पुरस्कार)
तृतीय – कैलाश राय सा० वि० मं० झुमरी तिलैया (17 पुरस्कार)

प्रतियोगितावार विस्तृत परिणाम*
1. विज्ञान प्रश्न मंच – तरुण प्रथम- दीपिका, माही, शिवांगी (बरगंडा), द्वितीय- तृप्ति, नंदनी, अमिषा (कुम्हारटोली) | किशोर प्रथम- सगुन, रक्षिता, पिंकू (बरगंडा), द्वितीय- आदित्य, सुमित, समर (बरही), तृतीय- शुभम, अनिकेत, आयुष (मालवीय मार्ग) | बाल प्रथम- आराध्या, मधुरिमा, प्रतीक (बरही), द्वितीय- आर्यन, गौरव, रौशन (तिलैया), तृतीय- किशन, मयंक, आर्यन (कुम्हारटोली) | शिशु प्रथम- परमीत, प्रिशा, आलोक (तिलैया), द्वितीय- रक्षित, कियाना, वैभव (बरगंडा), तृतीय- तेजस, आशीष, कार्तिक (मालवीय मार्ग)

2. विज्ञान पत्र वाचन – तरुण प्रथम मेहक (बरगंडा), द्वितीय परिधि (कुम्हारटोली) | किशोर प्रथम खुशी (बरगंडा), द्वितीय तृषा (कुम्हारटोली) | बाल प्रथम प्रज्ञा (कुम्हारटोली), द्वितीय लक्ष्य (बरगंडा) | शिशु प्रथम परिधि (बरगंडा), द्वितीय प्रत्युष (कुम्हारटोली)

3. वैदिक गणित प्रश्न मंच – तरुण प्रथम मानस, निशांत, हर्ष (बरगंडा), द्वितीय श्रवण, पीयूष, हर्ष (कुम्हारटोली) | किशोर प्रथम प्रत्यक्ष, जैनम, करण (कुम्हारटोली), द्वितीय सौरभ, अंकित, अमन (बरही), तृतीय विराट, विक्की,किशलय (बरगंडा) | बाल प्रथम आराध्य कृष्ण, प्रतीक, अभय (बरगंडा), द्वितीय अविनाश, सुनित, मयंक (तिलैया), तृतीय अभिनव, आयुष, राजवीर (कुम्हारटोली) | शिशु प्रथम शौर्य, सृष्टि, आरुषी (तिलैया), द्वितीय वेदांशु, आदर्श, वैदिक (कुम्हारटोली), तृतीय आर्यन, आरोही, बजरंगी (गिरिडीह)

4. कथा-कथन – शिशु प्रथम सोनल (गिरिडीह), द्वितीय आरुष (बरही), तृतीय अराध्या (तिलैया) | बाल प्रथम सौम्या (गिरिडीह), द्वितीय आत्मा (तिलैया), तृतीय मानवी (बरही)

5. तात्कालिक भाषण – तरुण प्रथम रिया (गिरिडीह), द्वितीय सौरभ (कुम्हारटोली) | किशोर प्रथम अवंतिका (कुम्हारटोली), द्वितीय श्रुति (गिरिडीह), तृतीय आदित्य (तिलैया)

6. आचार्य पत्र वाचन – प्रथम श्री ओमकार मिश्रा (कुम्हारटोली), द्वितीय डॉ. ब्रजेश बर्णवाल (गिरिडीह), तृतीय श्री नीलम कुमारी (तिलैया)
7. लोक नृत्य – प्रथम कुम्हारटोली, द्वितीय गिरिडीह, तृतीय झुमरी तिलैया
समापन सत्र
समापन सत्र में अतिथियों का परिचय कराया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्रमुख श्री दुलारचंद आचार्य जी के द्वारा करवाया गया।विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य सिद्धार्थ श्रीवत्स जी* ने उद्बोधन दिया। वृत्त कथन प्रधानाचार्य श्री आनंद कमल जी ने प्रस्तुत किया। प्रांतीय प्रतियोगिता की जानकारी श्री शर्मेन्द्र साहू जी द्वारा दी गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन वैदिक गणित प्रमुख श्री राजीव कुमार सिंह जी के द्वारा किया गया और वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




