Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सीतलपुर बजरंगबली मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी, अखाड़ा जुलूस में दिखा शौर्य प्रदर्शन

सीतलपुर स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सीतलपुर बजरंगबली मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी, अखाड़ा जुलूस में दिखा शौर्य प्रदर्शन

गिरिडीह, मनोज कुमार

गिरिडीह : सीतलपुर स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शीतलपुर अखाड़ा कमेटी के द्वारा भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में रामभक्त शामिल हुए।

अखाड़ा जुलूस शीतलपुर से निकलकर सिरसिया, बरगंडा, मकतपुर चौक होते हुए बड़ा चौक पहुंचा, जहां अखाड़ा के सदस्यों ने पारंपरिक शस्त्र कला और खेल का शानदार प्रदर्शन किया। लाठी, तलवार एवं अन्य पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ युवाओं ने अपने कौशल का परिचय दिया, जिसे देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
इस मौके पर अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का आयोजन पूरे उत्साह और परंपरा के साथ किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रामनवमी के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button