Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सिहोड़ीह में रेनबो हाईटेक नर्सरी का उद्घाटन, महापौर प्रमिला मेहरा ने काटा फीता, शहरवासियों को मिलेंगे आधुनिक पौधे l

गिरिडीह. शहर के सिहोड़ीह में रेनबो हाईटेक नर्सरी का भव्य उद्घाटन बुधवार को किया गया. नर्सरी का उद्घाटन महापौर प्रमिला मेहरा ने फीता काटकर किया l

सिहोड़ीह में रेनबो हाईटेक नर्सरी का उद्घाटन, महापौर प्रमिला मेहरा ने काटा फीता, शहरवासियों को मिलेंगे आधुनिक पौधे l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : शहर के सिहोड़ीह में रेनबो हाईटेक नर्सरी का भव्य उद्घाटन बुधवार को किया गया. नर्सरी का उद्घाटन महापौर प्रमिला मेहरा ने फीता काटकर किया. आधुनिक तकनीक से तैयार की गई इस नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के सजावटी और फलदार पौधे उपलब्ध होंगे.

उद्घाटन समारोह में मनीष वर्मा, गीता शर्मा, सुशील शर्मा, प्रमोद स्वर्णकार, संचालक देवेंद्र मोर्य, सदानंद प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी अतिथियों ने नर्सरी में उपलब्ध पौधों की विविधता और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की.

महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि इस तरह की हाईटेक नर्सरी से शहर में हरियाली बढ़ेगी और लोगों को गुणवत्तापूर्ण पौधे आसानी से मिल सकेंगे. स्थानीय लोगों में भी इस नर्सरी को लेकर काफी उत्साह है.

बागवानी प्रेमियों का कहना है कि अब सजावटी और दुर्लभ पौधों के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. संस्थान के संचालक देवेंद्र मोर्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया.

Related Articles

Back to top button