“सारथी स्थापना दिवस उत्सव – जलवायु अखड़ा 2026” का सफल आयोजन l
सारथी – झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर “जलवायु अखड़ा 2026” कार्यक्रम का आयोजन अभिव्यक्ति फाउंडेशन, न्यू बरगंडा, गिरिडीह में उत्साह एवं व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।

“सारथी स्थापना दिवस उत्सव – जलवायु अखड़ा 2026” का सफल आयोजन l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : सारथी – झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर “जलवायु अखड़ा 2026” कार्यक्रम का आयोजन अभिव्यक्ति फाउंडेशन, न्यू बरगंडा, गिरिडीह में उत्साह एवं व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन अभिव्यक्ति फाउंडेशन, जागो फाउंडेशन एवं बनवासी विकास आश्रम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में किसान, महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याएँ, पंचायत प्रतिनिधि, सामुदायिक कार्यकर्ता, युवा एवं अभिव्यक्ति फाउंडेशन, जागो फाउंडेशन और बनवासी आश्रम के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, न्यायपूर्ण बदलाव, सतत आजीविका, पर्यावरण संरक्षण एवं समुदाय आधारित विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक संवाद को मजबूत करना था।

चर्चा विशेष रूप से गिरिडीह जिले की वर्तमान परिस्थितियों एवं स्थानीय परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए की गई। वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ता दबाव, बदलती आजीविका एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सीधा प्रभाव ग्रामीण एवं वंचित समुदायों पर पड़ रहा है। ऐसे समय में समुदाय आधारित पहल और स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, टिकाऊ खेती, स्वदेशी उपायों को बढ़ावा, नवीकरणीय ऊर्जा, सतत परिवहन एवं सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने स्थानीय स्तर पर सामूहिक प्रयासों को और मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर “सारथी” नेटवर्क की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह झारखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों का साझा मंच है, जो न्यायपूर्ण, हरित एवं समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रहा है। नेटवर्क समुदायों को सशक्त बनाने, नीति संवाद को बढ़ावा देने तथा जलवायु-संवेदनशील विकास मॉडल को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति सामूहिक संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिव्यक्ति फाउंडेशन से रूपम रॉय, प्रकाश दत्ता, संतोष कुमार, कंचन देवी (महिला अध्यक्ष), पंकज कुमार वर्मा (किसान) , जागो फाउंडेशन से सरोजित कुमार, सचिव वैधनाथ गेंदों प्रसाद वर्मा, राजू महतो, बनवासी आश्रम से रूपा कुमारी शामिल रहे।




