Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सांसद प्रतिनिधि बनने पर विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह का किया स्वागत।

हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के लिए सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर अजय कुमार सिंह का भाजपा के कार्यकर्ताओं और विश्व हिंदू परिषद की ओर से स्वागत किया गया l

सांसद प्रतिनिधि बनने पर विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह का किया स्वागत।

संवाददाता :- मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के लिए सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर अजय कुमार सिंह का भाजपा के कार्यकर्ताओं और विश्व हिंदू परिषद की ओर से स्वागत किया गया l कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि लखन साव और विहिप प्रखंड अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय ने अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया .

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने अपना आधिकारिक सांसद प्रतिनिधि नियुक्त की है l इस मनोनयन के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अन्नपूर्णा देवी के प्रति आभार व्यक्त किया स्वागत समारोह में अजय सिंह के पहुंचते ही उनके समर्थकों ने जय श्री राम के नारों के साथ उनका स्वागत किया

सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह ने अन्नपूर्णा देवी का आभार व्यक्त जताते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र की विकास व जनता की सेवा के लिए काम करेंगे मौके पर गोविंद चौधरी,काली पंडित ,रघुवीर यादव, संजय यादव, संजय पंडित, भरत ठाकुर एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button