Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सवर्ण एकता मंच की महत्वपूर्ण बैठक प्रोवेश रिसॉर्ट में सम्पन्न UGC कानून के विरोध को लेकर सवर्ण समाज की एकजुटता पर हुआ मंथन

सवर्ण समाज की एकजुटता को मजबूत करने तथा भारत सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी (UGC) कानून के विरोध को लेकर शुक्रवार को सवर्ण एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रोवेश रिसॉर्ट में किया गया।

सवर्ण एकता मंच की महत्वपूर्ण बैठक प्रोवेश रिसॉर्ट में सम्पन्न UGC कानून के विरोध को लेकर सवर्ण समाज की एकजुटता पर हुआ मंथन

हजारीबाग : सवर्ण समाज की एकजुटता को मजबूत करने तथा भारत सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी (UGC) कानून के विरोध को लेकर शुक्रवार को सवर्ण एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रोवेश रिसॉर्ट में किया गया। बैठक का उद्देश्य समाज को एक मंच पर संगठित कर, कानून के सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रभावों पर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक में समाज के कई गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि UGC कानून से उच्च शिक्षा व्यवस्था एवं समाज के विभिन्न वर्गों पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है, जिस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

बैठक के दौरान सवर्ण समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने शांतिपूर्ण, संवैधानिक एवं संगठित आंदोलन के माध्यम से अपनी मांगों को रखने पर जोर दिया।

सवर्ण एकता मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले 1 फरवरी को बड़ा अखाड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक कर समाज के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा प्रखंड व जिला स्तर पर बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा,

साथ ही 1 फरवरी को आहूत बैठक में सवर्ण समाज से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सवर्ण समाज को एक जुट करें, बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और समाजहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button