Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

“सलाहियतों को सलाम, बेटियों को सम्मान” कार्यक्रम संपन्न, प्रतिभाशाली बेटियों को किया गया सम्मानित l

गिरिडीह, 31 मई: मुस्लिम यूथ फेडरेशन, गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित “सलाहियतों को सलाम, बेटियों को सम्मान” कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

“सलाहियतों को सलाम, बेटियों को सम्मान” कार्यक्रम संपन्न, प्रतिभाशाली बेटियों को किया गया सम्मानित l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, 31 मई : मुस्लिम यूथ फेडरेशन, गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित “सलाहियतों को सलाम, बेटियों को सम्मान” कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित करना तथा शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद शेख भिखारी की वंशज इंतेजाम अली विशेष रूप से रांची से शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा, सामाजिक संस्था की संस्थापक सदस्य सिमरन सद्दाम, अंजुम संस्कार स्कूल की प्राचार्या रूहुल फिरदौस तथा प्रसिद्ध आलिमा रिफ़ात परवीन समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा और अवसर प्रदान कर ही एक सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। मुस्लिम यूथ फेडरेशन के सदस्य मोहम्मद अमीन अकेला, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद गुलाम शाकिर, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद सलाहुद्दीन, सलमान रिज़वी एवं गुलाम मुस्तफा की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं एवं बेटियों को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button