Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

संत मरियम स्कूल में दो दिवसीय कक्षा प्रबंधन कार्यशाला का सफल समापन

संत मरियम स्कूल में दो दिवसीय कक्षा प्रबंधन कार्यशाला का सफल समापन कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावशाली और परिणाममुखी बनाना था

पलामू – संत मरियम स्कूल में दो दिवसीय कक्षा प्रबंधन कार्यशाला का सफल समापन…

कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावशाली और परिणाममुखी बनाना था : अविनाश देव

पलामू : मेदिनीनगर। संत मरियम स्कूल में शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित दो दिवसीय कक्षा प्रबंधन कार्यशाला का सफल समापन हुआ। इस कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक (रिसोर्स पर्सन) के रूप में चिंशू सिंह एवं उमाशंकर सिंह ने शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों और आधुनिक कक्षा प्रबंधन के व्यावहारिक स्वरूप पर मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने शिक्षकों को कक्षा को व्यवस्थित रखने, छात्रों को सक्रिय रूप से सीखने की प्रक्रिया में शामिल करने और एक सकारात्मक एवं प्रेरक शैक्षिक वातावरण तैयार करने के सूत्र समझाए। कार्यशाला का मुख्य फोकस सिर्फ अनुशासन बनाए रखने तक सीमित नहीं था, बल्कि कक्षा में संवादात्मक वातावरण बनाने, प्रत्येक बच्चे की मनोवैज्ञानिक आवश्यकता के अनुरूप शिक्षण-अधिगम रणनीति अपनाने और सकारात्मक पुनर्बलन के माध्यम से सीखने की रुचि बढ़ाने पर रहा।

विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावशाली और परिणाममुखी बनाना था। उन्होंने कहा कि कक्षा प्रबंधन केवल अनुशासन तक सीमित नहीं, बल्कि यह छात्रों में नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास, सामूहिकता और आत्मनियंत्रण की भावना विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक और अभिभावक यदि मिलकर कार्य करें, तो विद्यार्थियों के समग्र विकास को एक नई दिशा दी जा सकती है।

कार्यशाला के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कुमार आदर्श ने दोनों प्रशिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला शिक्षकों के दैनिक शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगी, वहीं उपस्थित शिक्षकों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके कक्षा संचालन कौशल को व्यावहारिक रूप से सशक्त करेगा और छात्र सहभागिता को बढ़ाने में सहायक होगा। इस अवसर पर उप प्राचार्य एस. बी. साहा, प्रवीण दुबे, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, रोशन राज, रिजवाना परवीन, एकता सहाय समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button