Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

संत मरियम विद्यालय (नावाटोली, डालटनगंज) के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को बेल्ट ग्रेडिंग में उत्तीर्ण हुए 20 बाल कराटेकारों को बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

संत मरियम विद्यालय (नावाटोली, डालटनगंज) के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को बेल्ट ग्रेडिंग में उत्तीर्ण हुए 20 बाल कराटेकारों को बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य श्री कुमार आदर्श द्वारा सम्मानित किया गया।

संत मरियम विद्यालय (नावाटोली, डालटनगंज) के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को बेल्ट ग्रेडिंग में उत्तीर्ण हुए 20 बाल कराटेकारों को बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

पलामू : संत मरियम विद्यालय (नावाटोली, डालटनगंज) के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को बेल्ट ग्रेडिंग में उत्तीर्ण हुए 20 बाल कराटेकारों को बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य श्री कुमार आदर्श द्वारा सम्मानित किया गया।

बेल्ट ग्रेडिंग में उज्ज्वल राज को बैंगनी बेल्ट, शुभम कुमार सिंह एवं लाडली कुमारी को हरी बेल्ट प्रदान की गई। वहीं ऋतुराज, अनिकेत कुमार, अनुराग कुमार, शहजाद हसन, हर्ष मेहता, आदित्य वर्धन, युवराज कोरवा, उजाला कुमारी, प्रियांशु चंद्रवंशी एवं चंचल कुमार को नारंगी बेल्ट दी गई। इसके अतिरिक्त सत्यम उरांव, सूर्य प्रकाश, सचिन कुमार, सुरजीत राज, सत्यम चंद्रवंशी, नारद यादव एवं अमित कुमार को पीली बेल्ट प्रदान की गई।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री कुमार आदर्श ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कराटे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि आत्म-रक्षा एवं आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में नियमित भागीदारी करने की सलाह दी। विशेष रूप से उन्होंने कहा कि लड़कियों एवं महिलाओं के लिए आत्म-सुरक्षा के दृष्टिकोण से कराटे सीखना अत्यंत आवश्यक है।

बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र इंटरनेशनल शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य कराटे प्रशिक्षक क्योशी डॉ. संतोष कुमार को आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में बेस्ट कोच ऑफ द ईयर–2025 का पुरस्कार मिलने पर प्राचार्य द्वारा बधाई देते हुए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कराटे प्रशिक्षक शिहान शहजाद हुसैन कादरी एवं कोरियोग्राफर सनतन सोनी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button