श्री कबीर ज्ञान मंदिर में 1 एवं 2 दिसंबर को मनाई जाएगी श्रीमद्भागवत गीता जयंती
श्री कबीर ज्ञान मंदिर, गिरिडीह में 1 एवं 2 दिसंबर 2025 को श्रीमद् भागवत गीता जयंती का भव्य आयोजन किया गया है।

श्री कबीर ज्ञान मंदिर में 1 एवं 2 दिसंबर को मनाई जाएगी श्रीमद्भागवत गीता जयंती
गिरिडीह, मनोज कुमार।
श्री कबीर ज्ञान मंदिर, गिरिडीह में 1 एवं 2 दिसंबर 2025 को श्रीमद् भागवत गीता जयंती का भव्य आयोजन किया गया है।

जयंती को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है बताया गया कि श्रीमद्भागवत गीता मानव मात्र का ग्रंथ है! जिसका आयोजन किसी धर्म जाति विशेष समुदाय के लिए नहीं होकर मानव मात्र के लिए है!

इस आयोजन में इसके प्रथम दिवस में श्रीमद् भागवत गीता के 18 अध्यायों का अखंड पाठ किया जाएगा जिसमें 1001 भारतीयों के शामिल होने की संभावना है द्वितीय दिवस में श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है
सतगुरू मां ज्ञान के सानिध्य में गीता के मंत्र कर के द्वारा गीता ज्ञान यज्ञ की किया जाएगा तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया है सतगुरू मां ज्ञान ने इस संदर्भ में कहा कि गीता ग्रंथ सनातन धर्म और पुरातन धर्म का द्वार है। गीता साकार और निराकार का संगम है, और गुप्त रुप से उसमें ज्ञान की प्रचंड धारा बह रही है।
गीता को यदि विश्व साहित्य के रुप में अपना लिया जाए तो पंथवाद और संप्रदायवाद से ऊपर उठा जा सकता है।