Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

श्रावणी मिलन कार्यक्रम में सजी नारीशक्ति की महफिल, मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

साशाब्राम महिला प्रकोष्ठ, जिला गिरिडीह के तत्वावधान में श्रावणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्रावणी मिलन कार्यक्रम में सजी नारीशक्ति की महफिल, मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : साशाब्राम महिला प्रकोष्ठ, जिला गिरिडीह के तत्वावधान में श्रावणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन होटल ऑर्बिट स्थित श्री के.के. मिश्रा, कोषाध्यक्ष, के आवास पर जिला महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में गिरिडीह के अलावा दूसरे जिलों से भी महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं परिचय सत्र से हुई। इसके बाद भजन प्रस्तुत किए गए तथा श्रावणी माह के महत्व, तीज-त्योहार और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर संगोष्ठी आयोजित की गई। लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दिया।

इस दौरान रुमालचोर, अंताक्षरी और बिना हाथ के माला पहनाने जैसे मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 12 वर्षीय मास्टर प्रतीक पल्लव ने कविता पाठ कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को श्रावणी उपहार भी प्रदान किए गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जानकी पाठक, संध्या मिश्रा, सविता मिश्रा, संयोगिता मिश्रा, उषा देवी भक्त, उषा पाठक और सीता मिश्रा प्रमुख रहीं। कार्यक्रम के दौरान सीता मिश्रा को सर्वसम्मति से ‘क्वीन’ घोषित किया गया, जिस पर उपस्थित महिलाओं ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में साशाब्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष हेमंत पाठक, नगर एवं प्रखंड के पदाधिकारी पल्लव भक्त, ग्रीष्म भक्त, विद्याभूषण मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों में उषा पाठक, सीता मिश्रा, संयोगिता मिश्रा, आराधना देवी, निशा मिश्रा, आरती मिश्रा, सुमन देवी, ममता कुमारी, आदिति कुमारी, पुष्पा देवी, ममता देवी, संगीता पाठक, सोनी मिश्रा, उषा देवी भक्त, प्रेमा देवी, मानसी कुमारी, लक्ष्मी पाठक, रेणु देवी, संध्या मिश्रा, प्रीति कुमारी, सबिता कुमारी, अंजना मिश्रा, जानकी

पाठक सहित बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
अंत में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन किया, जिसके बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button