Breaking Newsअतिक्रमणझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह नगर निगम द्वारा सोमवार को व्यापक रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह नगर निगम द्वारा सोमवार को व्यापक रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह अभियान टावर चौक से शुरू होकर कालीबाड़ी चौक तक पहुंची.

अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकानें लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. नगर निगम की टीम ने कई फुटपाथी दुकानदारों का सब्जी, तराजू और अन्य सामान जब्त कर लिया और सभी को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मौक़े पर सहायक उपनगर आयुक्त अशोक हसदा ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शहर में लगातार अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि पहले दुकानदारों को समझाया गया लेकिन न मानने पर उनका सामान जब्त किया गया. अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे. उन्होंने आम नागरिकों और दुकानदारों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें. इस अभियान में निगम कर्मी और यातायात पुलिस के जवान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button