Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर गिरिडीह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई–1 ने माई भारत पोर्टल के सहयोग से एक प्रभावशाली साइकिल जागरूकता अभियान

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर गिरिडीह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई–1 ने माई भारत पोर्टल के सहयोग से एक प्रभावशाली साइकिल जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य साइकिल चलाने के लाभों, जैसे पर्यावरण संरक्षण, शून्य प्रदूषण, ईंधन बचत, आर्थिक लाभ और स्वास्थ्य सुधार को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व NSS इकाई–1 के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. डी.के. वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, जिससे NSS स्वयंसेवकों की सक्रियता और सामाजिक योगदान को बल मिला।

इस जागरूकता अभियान में स्वयंसेवकों जय राहुल, पीयूष, सुशांत, कृष्णा, योगी, करण, सौरभ, दीपेश, सत्यम, मोहित, इमरान, शिवम और आकाश ने विशेष भूमिका निभाई। यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button