विश्व जनसंख्या दिवस पर गिरिडीह में ‘जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026’ का शुभारंभ, उत्कृष्ट चिकित्सक व सहियाओं को किया गया सम्मानित
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति, गिरिडीह के तत्वावधान में "जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026" का विधिवत शुभारंभ एमसीएच (MCH), चैताडीह, गिरिडीह में आयोजित समारोह के दौरान किया गया।

विश्व जनसंख्या दिवस पर गिरिडीह में ‘जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026’ का शुभारंभ, उत्कृष्ट चिकित्सक व सहियाओं को किया गया सम्मानित
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति, गिरिडीह के तत्वावधान में “जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026” का विधिवत शुभारंभ एमसीएच (MCH), चैताडीह, गिरिडीह में आयोजित समारोह के दौरान किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, उप विकास आयुक्त असमृता कुमारी एवं सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जनसंख्या स्थिरता, परिवार कल्याण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा लोगों को छोटे परिवार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

समारोह में परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहियाओं एवं एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास से भी जुड़ा हुआ है। इसके लिए जनजागरूकता और सभी की सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप बैठा, डॉ. संजना शर्मा, डॉ. रचना सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, सहिया, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।



