भूमि संरक्षण विभाग द्वारा घाटमपुर तहसील के ग्राम पंचायत कोरिया में जलागम विकास घटक (पी एम के एस वाई ) 2.0 योजना के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

यूपी: गोष्ठी में डाo आलोक यादव ने गिरते हुए जलस्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे भविष्य में गंभीर खतरे के रूप में व्यक्त किया। साथ ही किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने एवं उनकी आय को दोगुना करने हेतु एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने पर जोर देते हुए कृषि के साथ साथ पशु पालन एवं मछली पालन एवं उद्यान आदि को समेकित करने की सलाह किसानों को दी…
गोष्ठी में श्री विनोद सचान वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ ने कृषि की नई तकनीकी तथा उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने की तकनीकी किसानों को बताई।
इंजीo आनंद राव एवं इंजीo संजय शर्मा ने भूमि संरक्षण के उपाय बताए तो साथ ही वरिष्ठ निरीक्षक चंद्रेश केसरी ने मूल्य संवर्धन पर विचार व्यक्त किए।

बैठक में प्रमुख रूप से कोरिया के ग्राम प्रधान राजोल कुमार, पूर्व प्रधान श्यामू गुप्ता, चौकी इंचार्ज मनोज बाजपेई, FPO संचालिका पप्पी सचान एवं सैकड़ों की संख्या में कृषक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने जल संरक्षण हेतु भी शपथ ली।
विजय त्रिवेदी कानपुर